“कांग्रेस” ही “कांग्रेस” को आइना दिखा रही है - यादव
21-Jan-2024 11:20 PM 6280
भोपाल, 21 जनवरी (संवाददाता) श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का निमंत्रण कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ओर से अस्वीकार किए जाने के बाद अनेक कांग्रेस नेताओं के इस मामले में बयानों के परिप्रेक्ष्य में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि “कांग्रेस” ही “कांग्रेस” को आइना दिखा रही है। डॉ यादव ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में देर शाम दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^