03 फरवरी को होगा अंजना सिंह की फिल्म बड़की दीदी का टेलीविजन प्रीमियर
01-Feb-2024 04:13 PM 3932
मुंबई, 01 फरवरी (संवाददाता) बी4यू मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत निलाभ तिवारी क्रियेशन्स के बैनर तले बनी फिल्म बड़की दीदी का टेलीविजन प्रीमियर 03 फरवरी को होगा।बड़की दीदी में अंजना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। बी4यू टीम के मारुदा शर्मा ,नेहा उपाध्याय और विशाल यादव ने बताया कि फिल्म बड़की दीदी का टेलीविजन प्रीमियर 03 फरवरी को संध्या 5:30 बजे से टीवी चैनल बी4यू पर होगा। इस फिल्म को भोजपुरी के दर्शन अपने परिवार के साथ मिलकर अगले दिन रविवार 04 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से देख पाएंगे। यह फिल्म आपके वीकेंड को एक शानदार मनोरंजन देने वाला है। वहीं, इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह, अंजनी तिवारी और निलाभ तिवारी ने कहा कि फिल्म बड़की दीदी की कहानी भोजपुरी समाज की ज्वलंत विषय पर आधारित है। हमने इसका निर्माण बड़े पैमाने पर भव्यता के साथ किया था, जो अब दर्शकों को टीवी के माध्यम से दिखाई जा रहा है। हम तमाम भोजपुरी के दशकों से आग्रह करेंगे कि आप सभी इस फिल्म को देखें और अपनी प्रतिक्रिया से हमें अवगत कराएं, ताकि हम आगे भी ऐसी ही अच्छी फिल्में लेकर आपके पास आने को प्रेरित होते रहे। उन्होंने कहा कि इसकी कहानी गीत संगीत और संवाद बेहद सुग्रह्मिय है। इसलिए इस फिल्म को आप सभी एक बार जरूर देखें। फिल्म बड़की दीदी के निर्देशक संजीव बोहरपी हैं। छायांकन विजय मंडल हैं। नृत्य कानू मुख़र्जी का है। मारधाड़ श्रवण कुमार का है। कथा-पटकथा-संवाद -अरबिंद तिवारी का है। कॉन्सेप्ट संदीप सिंह और कला अंजनी तिवारी का है। संगीत ओम झा का है। गीत प्यारेलाल यादव,अरबिंद तिवारी, धरम हिंदुस्तानी, राकेश निराला ने दिया है।फिल्म में अंजना सिंह के साथ शिवम तिवारी,नीलू शंकर सिंह, समीरा शेख, विनोद मिश्रा, निशा तिवारी , रूपा सिंह, गोपाल चौहान, सत्यप्रकाश सिंह, वंदना दुबे,प्रेम दुबे,सतेंद्र सिंह, संजीव बोहरपी,आशुतोष राय,कविता राज, सुनीता राय , अंजली त्रिपाठी संजीव मिश्रा,अंशु तिवारी,मुख्य भूमिका में हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^