10 दिसंबर को रिलीज होगी चंडीगढ़ करे आशिकी
03-Nov-2021 02:53 PM 1429
मुंबई, 03 नवंबर (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी 10 दिसंबर को रिलीज होगी। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की लेकर चर्चा में है।फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है, वीडियो में वह वाणी कपूर को किस करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो में बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 08 नबंवर को रिलीज होगा। वीडियो में एक सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है। इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर कर आयुष्मान खुराना ने कैप्शन लिखा, “ये आशिकी कुछ अलग है। चंडीगढ़ करे आशिकी की ट्रेलर 8 सोमवार को रिलीज होगा। 10 दिसंबर को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए।”गौरतलब है कि फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर अहम किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर कर रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^