10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगा सात चरण के चुनाव का आगाज
08-Jan-2022 07:05 PM 7618
लखनऊ, 08 जनवरी (AGENCY) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा की शुरुआत इस बार भी पिछले चुनावों की तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी। चुनाव आयोग ने शनिवार को राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरण में होने वाले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिये 14 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। पहले चरण में मतदान वाली सीटें कैराना, थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, छरतावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ साउथ, छपरौली, बरौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, दौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिंकदराबाद, बुलंदशहर, सयाना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा, खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास, छाता, मंत, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव, एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा साउथ, आगरा नॉर्थ, आगरा रूरल, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, खैरागढ़ और बाह हैं। दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिये 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। दूसरे चरण में शामिल सीटें बेहट, नाकुर, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर-मनिहरण, गंगोह, नाजिबाबाद, नगीना, बरहापुर, धामपुर, नेहटौर. बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद रूलर, मुरादाबाद नगर, कुन्दरकी, बिलारी, चंदौसी, असमोली, संभल, सुआर, चमरुआ, बिलासपुर, रामपुर, मिलक, धनेरा, नौगाव सादत, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली, सहसवान, बिलसी, बदायूं, शेखपुर, दातागंज, बहेरी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर, बिथारी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट, आंवला, कटरा, जलालबाद, तिहार, पोवायां , शाहजहांपुर और ददरौल हैं। तीसरे चरण के चुनाव में बुंदेलखंड सहित 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिये 25 जनवरी को अधिसूचना जारी की जायेगी। तीसरे चरण में शामिल की गयी सीटों में हाथरस (सु), सादाबाद, सिकंदर राव, टूंडला (सु), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमनपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मरहारा, जलेसर (सु), मैनपुरी, भोगांव, किशनी (सु), करहल, कैमगंज (सु), अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज (सु), जसवंतनगर, इटावा, भरथना (सु), बिधूना, दिबियापुर, औरैया (सु), रसूलाबाद (सु), अकबरपुर-रानिया, सिकंदरा, भोगनीपुर, बिल्हौर (सु), बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, शीशमऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर, घाटमपुर (सु), माधौगढ़, कालपी , उरई,(सु) बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर (सु), गरौठा, ललितपुर, मेहरौनी (सु), हमीरपुर, राठ (सु), महोबा और चरखारी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^