10 साल का यूएई गोल्डन वीजा पाने वाली पहली भारतीय महिला अभिनेत्री बनीं उर्वशी रौतेला
05-Oct-2021 12:30 PM 6463
मुंबई, 05 अक्टूबर (AGENCY) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला 10 साल का यूएई गोल्डन वीजा पाने वाली पहली भारतीय महिला अभिनेत्री बन गयी हैं।बॉलीवुड के कई सिने सितारों को दुबई द्वारा गोल्डन वीज़ा प्रदान किया गया है, जिसमें शाहरुख खान, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, नेहा कक्कड़ शामिल हैं। उर्वशी रौतेला 10 साल का यूएई गोल्डन वीजा पाने वाली पहली भारतीय महिला अभिनेत्री बन गयी हैं। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर इस बात की घोषणा की है।उर्वशी रौतेला जल्द ही एक बड़े बजट की सायंस-फिक्शन तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी।उर्वशी रौतेला जियो स्टूडियो की वेब सीरीज “इंस्पेक्टर अविनाश" में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^