100 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी अजय देवगन की दृश्यम 2
25-Nov-2022 02:16 PM 1807
मुंबई, 25 नवंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है।अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवंबर को प्रदर्शित हुयी है। फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।उल्लेखनीय है कि अभिषेक पाठक निर्देशित दृश्यम 2 ,अजय देवगन की वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म 'दृश्यम' की सीक्वल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^