​​​​​​​रतलाम में पिता के साथ 13 और 8 साल के बच्चों की हत्या, मोटर से बंधे मिले शव
08-Nov-2021 12:26 PM 1596
रतलाम में बाप और 8 व 13 साल के दो बेटों की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव कुएं की मोटर के साथ रस्सी से बांधकर कुएं में फेंक दिए गए। मामला जिले के सैलाना के देवरुंडा गांव का है। तीनों के शव सोमवार सुबह देवरुंडा-आडवानिया मार्ग पर एक कुएं में मिले। शुरुआती जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। लक्ष्मण भाभर (35) का जमीन को लेकर काका के परिवार से विवाद चल रहा था। कुछ रोज पहले ही जमीन का बंटवारा हुआ है। दीपावली के पहले और रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। मृतक के परिजन ने हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। परिजन ने बताया कि देर शाम लक्ष्मण भाभर, उसके बेटे पुष्कर (8) और विशाल (13) गायब हो गए थे। खोजबीन के बाद भी तीनों नहीं मिले तो रात 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। रात भर तीनों लापता रहे। सुबह तीनों के शव कुएं में मिले। पता चला है कि कुछ रोज पहले ही परिवार में हुए जमीन के बंटवारे से दोनों पक्ष असंतुष्ट हैं। इसे लेकर चाचा और लक्ष्मण के परिवार के बीच विवाद भी हुआ था। दूसरी ओर, लक्ष्मण का पड़ोसियों से भी कुएं के पानी को लेकर विवाद चल रहा था। इस एंगल से भी जांच की जा रही है। murder..///..13-and-8-year-old-children-murdered-with-father-in-ratlam-dead-bodies-found-tied-to-motor-326972
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^