1725 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
21-Sep-2022 09:59 PM 5968
नयी दिल्ली 21 सितम्बर (संवाददाता) दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने हेरोइन की सबसे बड़ी बरामदगी में लगभग 312 किलोग्राम मेथ और दस किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। इसे भारत में बेचा जाना था जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1725 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पुलिस के मुताबिक विशेष शाखा ने हेरोइन में भिगोए हुए बीस टन मुलेठी की जड़ें बरामद की हैं। कुल नशीले पदार्थ लगभग 345 किलोग्राम होने का अनुमान है। इस मामले में दो अफगान नागरिकों, मुस्तफा स्टानिकजई और रहीमुल्ला रहीमी को गिरफ्तार किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^