04-Sep-2021 05:30 PM
2893
इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 19 साल की पूजा सोलंकी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पूजा धार जिले की रहने वाली थी। इंदौर में बड़ी बहन के पास रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। बड़ी बहन प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। नाइट ड्यूटी के बाद जब वह शनिवार सुबह घर लौटी, तो कमरे में पूजा फंदे पर लटकी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, पूजा सोलंकी राऊ की साईं कृपा कॉलोनी में रहती थी। पिता राजू सोलंकी किसान हैं। दो साल पहले वह बहन के साथ पढ़ाई के लिए इंदौर आ गई थी। यहां NEET की तैयारी भी कर रही थी। बड़ी बहन कविता ने उसका एडमिशन नर्सिंग कॉलेज में भी करवा दिया था। पूजा के पास मोबाइल भी नहीं था। वह दिनभर केवल किताबों में ही लगी रहती थी। कविता का कहना है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में रहती थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। कविता ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह से नर्सिंग होम मिलने आई थी। इस दौरान वह गुमसुम से थी। इसके बाद ड्यूटी खत्म कर सुबह कविता घर पहुंची, तो पूजा को फंदे पर लटका पाया।
माता-पिता को याद कर रोती थी
दोनों बहनें साथ में साईं कृपा कॉलोनी में किराए से रहती थीं। कविता का कहना है कि पूजा कई बार माता-पिता को याद कर रोया करती थी। उसके बाद मम्मी-पापा को भी इंदौर बुला लेंगे। उसे पढ़ाई को लेकर अक्सर तनाव में रहती थी।
hanged..///..19-year-old-girl-hanged-at-home-in-indore-315354