20 सितंबर तक दालों का 3097694 टन भंडार
30-Sep-2021 10:05 PM 6855
नयी दिल्ली 30 सितंबर (AGENCY) देश में 20 सितंबर तक कम से कम 11635 भंडार धारकों ने 3097694.42 टन दालों के भंडार होने की जानकारी दी है। उपभोक्ता मामले विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर यह जानकारी देते हुये पंजीकरण कराया गया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का उपभोक्ता मामले विभाग 22 आवश्यक खाद्य वस्तुओं के खुदरा और थोक मूल्यों की निगरानी कर रहा है। यह विभाग द्वारा विभिन्न प्रभावी नीतिगत उपायों के माध्यम से प्राप्त किया जा रहा है जैसे कालाबाजारी पर अंकुश लगाना, निर्यात को प्रतिबंधित करके उपलब्धता बढ़ाना और आयात को प्रोत्साहित करना, बफर स्टॉक बनाना एवं असामान्य मूल्य वृद्धि को कम करने के लिए समय पर भंडार जारी किया जाना सुनिश्चित करना।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^