2050 तक देश में वाहनों की संख्या होगी दोगुनी
17-Jun-2025 08:03 PM 2432
नई दिल्ली, 17 जून (संवाददाता) ऊर्जा, पर्यावरण और जल पर काम करने वाली प्रमुख थिंक टैंक काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) के नए विश्लेषण में खुलासा हुआ है कि भारत में अगले 25 वर्षों में वाहनों की संख्या दोगुनी से अधिक हो जाएगी। सीईईडब्ल्यू की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2023 में देश में 22.6 करोड़ वाहन थे, जिनकी संख्या वर्ष 2050 तक 50 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इनमें दोपहिया वाहन लगभग 35 करोड़ होंगे और कुल वाहनों का 70 प्रतिशत हिस्सा बनेंगे। निजी कारों की संख्या भी तीन गुना बढ़कर नौ करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^