23 सितंबर को रिलीज होगी निरहुआ की ‘नाच बैजू नाच’
21-Sep-2022 11:37 AM 6408
मुंबई, 21 सितंबर (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फ़िल्म ‘नाच बैजू नाच’ 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माता-निर्देशक लाल विजय शाहदेव की फिल्म ‘नाच बैजू नाच’ में आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की मुख्य भूमिका है। इस फ़िल्म में भोजपुरी लोक गीतों का भरपूर उपयोग किया गया है, जिसका संगीत दिया है चंदन तिवारी और दीपक श्रेष्ठ ने।लाल विजय शाहदेव ने बताया कि उनका लक्ष्य भारत के सभी मुख्य क्षेत्रीय भाषाओं पर फ़िल्म निर्माण कर एक नया कीर्तिमान बनाने का है। इस पर पिछले कई सालों से तैयारी शुरू हो चुकी है। दिनेशलाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म ‘नाच बैजू नाच’ से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं। लाल विजय शाहदेव ने फिल्म को लेकर कहा कि इस फ़िल्म से दर्शक अपने परिवार के साथ फिर से भोजपुरी फ़िल्म से जुड़ेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^