26 सितंबर को दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज होगी फिल्म देवी चौधुरानी
03-Jun-2025 11:14 AM 4783
मुंबई, 03 जून (संवाददाता) राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुभ्रजीत मित्रा निर्देशित फिल्म देवी चौधुरानी, 26 सितंबर को दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज होगी।प्रसेनजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी अभिनीत और पंडित बिक्रम घोष द्वारा संगीतबद्ध फिल्म देवी चौधुरानी ,भारतीय सिनेमा में पहला आधिकारिक इंडो-यूके को-प्रोडक्शन है, जिसे भारत और यूनाइटेड किंगडम की सरकार द्वारा संयुक्त रूप से मान्यता दी गई है।एडिटेड मोशन पिक्चर्स (भारत/यूएसए) की अपर्णा और अनिरुद्ध दासगुप्ता तथा लोक आर्ट्स कलेक्टिव (भारत/यूके) के सौम्यजीत मजूमदार द्वारा निर्मित यह फिल्म बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के प्रतिष्ठित उपन्यास पर आधारित है, जिसे स्थानीय लोक कथाओं और औपनिवेशिक युग के ईस्ट इंडिया कंपनी के अभिलेखों के माध्यम से फिर से तैयार किया गया है।संन्यासी-फकीर विद्रोह की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी देवी चौधुरानी की अनकही कहानी को जीवंत करती है।प्रोसेनजीत चटर्जी ने कहा, “देवी चौधुरानी सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह हमारे भूले- बिसरे नायकों को फिर से याद करने का प्रयास है। भवानी पाठक की भूमिका निभाना सिर्फ एक किरदार को चित्रित करने के बारे में नहीं था, बल्कि उस विद्रोह की भावना को मूर्त रूप देना था जो आज भी बंगाल के दिल में जलती है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसे दुनिया को देखने की जरूरत है। एक ऐसी महिला की जो एक साम्राज्य के खिलाफ उठी, और एक ऐसी संस्कृति की जो चुप रहने से इनकार करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^