28 को जौनपुर आ सकते हैं अखिलेश
25-Jul-2022 11:26 PM 6430
जौनपुर, 25 जुलाई (AGENCY) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार 28 जुलाई को जौनपुर आ सकते हैं। सपा मुखिया के संभावित कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारी भी शुरू हो गई है। वो बरसठी क्षेत्र के ग्राम खुआवां के पूर्व प्रधान कर्मानन्द यादव के यहां जाएंगे। सपा के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने बताया कि 28 जुलाई को सपा नेता कर्मानंद हंसराज यादव के पिता स्वर्गीय हंसराज जगनंदन यादव की पुण्यतिथि है। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा एवं पंचदिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संभावना है कि 28 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। केराकत विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि सपा अध्यक्ष से लखनऊ में मुलाकात हुई थी। उन्होंने स्वर्गीय हंसराज यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में आने की बात कही थी। उनके आगमन के मद्देनजर हेलीपैड के लिए जगह का निरीक्षण किया, अगर मौसम सही रहा तो वो हेलीकॉप्टर से ही यहां आएंगे। ज्ञातव्य हो कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान अंतिम दिन 5 मार्च 2022 को जिले में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के मीरगंज स्कूल आयोजित जनसभा को संबोधित किए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^