29 नवंबर को जापान में धूम मचायेगी शाहरूख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान
13-Sep-2024 10:17 AM 8582
मुंबई, 13 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान , 29 नवंबर को जापान में रिलीज की जा रही है।दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित, शाहरुख खान, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति अभिनीत, फिल्म जवान ने केवल शाहरुख खान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि बॉक्स-ऑफिस के कई रिकॉर्ड भी तोड़े। शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनीं फिल्म जवान में शाहरुख ने दोहरी भूमिका निभायी थी।फिल्म जवान ने दुनिया भर में 1,148.32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। भारत में, जवान ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया। अब फिल्म जवान को जापान में 29 नवंबर, 2024 को रिलीज किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^