35 साल बाद फिर से रिलीज होगी सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म मैंने प्यार किया
18-Aug-2024 01:35 PM 5949
मुंबई, 18 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री भाग्यश्री की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया , 35 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनीं सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया वर्ष 1989 में प्रदर्शित हुयी थी।बतौर मुख्य अभिनेता सलमान खान की यह पहली फिल्म थी। भाग्यश्री ने भी इसी फिल्म से अपने सिने करियर की शुरूआत की थी।राजश्री प्रोडक्शन ने 'मैंने प्यार किया' को फिर से रिलीज करने का फैसला किया है।राजश्री फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि 'मैंने प्यार किया'को थिएटर्स में दोबारा रिलीज किया जाएगा। फिल्म मैने प्यार किया 23 अगस्त को पीवीआर और सिनेपॉलिस में रिलीज की जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^