48 वर्ष की हुयी उर्मिला मतोड़कर
04-Feb-2022 06:36 PM 3820
मुंबई, 04 फरवरी (AGENCY) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री उर्मिला मतोड़कर आज 48 वर्ष की हो गयी। 04 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी उर्मिला मतोड़कर ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म कलयुग से बतौर बाल कलाकार के रूप में की। इसके बाद उर्मिला मतोड़कर को शेखर कपूर की वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म ‘मासूम’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत ‘लकड़ी की काठी , काठी पे घोड़ा’ बच्चों के बीच आज भी लोकप्रिय है। इस बीच उर्मिला मतोड़कर ने छोटे पर्दे के लिये कुछ सीरियलो में भी काम किया। वर्ष 1989 में उर्मिला मतोड़कर को कमल हसन के साथ मलयालम फिल्म चाणक्य में काम करने का अवसर मिला। वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म नरसिम्हा के जरिये उर्मिला मतोड़कर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की। यूं तो यह पूरी फिल्म सन्नी देओल और ओम पुरी के इर्द गिर्द घूमती थी लेकिन उर्मिला मतोड़कर ने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शको का दिल जीत लिया। वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘रंगीला’ उर्मिला मतोड़कर के करियर के लिए महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उर्मिला मतोड़कर ने एक डांसर की भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में उर्मिला मे अपोजिट आमिर खान थे। उर्मिला ने इस फिल्म में बोल्ड सीन कर दर्शको को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^