54 लाख से ज्यादा कोविड टीके लगाये गये
05-Oct-2021 10:46 PM 6746
नयी दिल्ली 05 अक्टूबर (AGENCY) राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान में 263वें दिन मंगलवार को 54 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही देश में कुल कोविड टीकाकरण 92 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि आज शाम सात बजे तक 54 लाख आठ हजार 420 कोविड टीके दिये गये। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 92 करोड़ 11 लाख 80 हजार 22 हो गया है। मंत्रालय ने बताया कि देर शाम तक कोविड टीकाकरण जारी है। टीकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^