6.40 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल
31-Jul-2023 07:33 PM 2696
नयी दिल्ली 31 जुलाई (संवाददाता) आयकर आंकलन वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने के अंतिम दिन आज शाम चार बजे तक 6.40 करोड से अधिक रिटर्न दाखिल किये जा चुके हैं। आयकर विभाग ने एक ट्विट के माध्यम से यह जानकारी दी और कहा कि शाम 4.00 बजे तक 26.74 लाख रिटर्न दाखिल किये गये हैं। इसमें से 3.84 लाख रिटर्न पिछले एक घंटे में दाखिल हुये हैं। कल तक कुल मिलाकर 6.13 करोड़ रिटर्न दाखिल किये गये थे। इस तरह से कुल मिलाकर 6.40 करोड़ रिटर्न दाखिल हो चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^