65 देशों में हिंदी की बढ़ती उपस्थिति पर ‘विश्व में हिन्दी’पुस्तक का विमोचन
15-Oct-2024 11:00 PM 7573
नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (संवाददाता) साहित्य अकादमी में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगोष्ठी विश्वरंग विमर्श कार्यक्रम के दौरान विश्व में हिन्दी नामक पुस्तक का विमोचन किया गया जो विश्व के 65 देशों में हिंदी की बढ़ती उपस्थिति का व्यापक अन्वेषण है। यह पुस्तक विश्व स्तर पर हिंदी भाषा की विकसित होती स्थिति पर प्रकाश डालती है, शिक्षा में इसकी भूमिका, इसके बढ़ते सांस्कृतिक प्रभाव और भाषा सिखाने के नवाचारी तरीकों की गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करती है। विभिन्न महाद्वीपों में हिंदी के सफर को बयाँ करते हुए ‘विश्व में हिंदी’ अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक और साहित्यिक समुदायों में हिंदी की भविष्य की वृद्धि और प्रभाव का रोडमैप प्रस्तुत करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^