अनुराग ठाकुर और अर्जुनराम मेघवाल समेत 7 को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली
08-Sep-2021 03:05 PM 2076
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारियों की टीम का बुधवार को ऐलान कर दिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 7 सह-प्रभारी बनाए गए हैं। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं छह संगठन प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सह प्रभारियों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और सांसद विवेक ठाकुर शामिल हैं। co-in-charge..///..7-including-anurag-thakur-and-arjun-ram-meghwal-got-the-responsibility-of-co-in-charge-316055
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^