अक्टूबर में 90 लाख यूनिट बिजली बनी, बांगों बांध में पहली बार इतना उत्पादन
07-Nov-2021 02:45 PM 4855
कोरबा कोरबा जिले में सितंबर महीने में छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्से में आई बाढ़ का सकारात्मक असर अब दिख रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव बांगो जल विद्युत गृह ने अक्टूबर महीने में 90 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। बताया जा रहा है बांध बनने के बाद यह एक महीने में सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन है। अधिकारियों ने बताया की बांगो हाइडल प्लांट का अक्टूबर में मासिक बिजली उत्पादन 101 फीसदी कैपेसिटी यूटीलाइजेशन फैक्टर रहा। बारिश के मौसम में बांगो बांध में जल भराव होने के बाद हाइडल प्लांट के जरिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा था। वर्तमान में भी प्लांट की तीनों इकाइयों से विद्युत उत्पादन हो रहा है। पावर जनरेशन कंपनी के बांगो जल विद्युत गृह की कुल उत्पादन क्षमता 120 मेगावॉट है। इसमें 40-40 मेगावॉट की तीन इकाइयां काम कर रही हैं। कोरबा के माचाडोली गांव में हसदेव और बांगो नदियों पर हसदेव बांगो जल विद्युत परियोजना का निर्माण 1984 में हुआ। साल 1994-95 से यहां बिजली का उत्पादन हो रहा है। बरसात के चार महीने में यह जल विद्युत परियोजना पूरी क्षमता से काम करती हैं। electricity..///..90-lakh-units-of-electricity-generated-in-october-so-much-production-for-the-first-time-in-bango-dam-326827
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^