08-Jul-2022 11:12 PM
4835
मॉस्को, 08 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मार कर हत्या करने पर दुनिया भर के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे की मौत की खबर को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने स्तब्ध कर देने वाला बताया।
श्री अल्बनीज ने ट्वीट किया,'जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के दुखद निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। वह ऑस्ट्रेलिया के बहुत अच्छा दोस्त और सहयोगी थे। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति गहरी संवेदना। शोक की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं।'
श्री आबे की मौत की खबर से जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बारबॉक सदमे में हैं और कहा कि हम उनके परिवार के साथ हैं।
इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के लिए गहरा दुख और सम्मान व्यक्त किया।
उन्होंने ट्वीट किया,'आधुनिक समय में जापान के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक, शिंजो आबे के दुखद निधन से सहम गया हूं। मैंने इज़राइल के विपक्ष की अध्यक्षता की और मैं उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और इज़राइल के प्रति सम्मान से बहुत प्रभावित हुआ। मैं शोक की इस घड़ी में उनके परिवार और पूरे जापानी लोगों के साथ हूं।'
ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने हमलावर की हरकत को कायराना बताया।
उन्होंने ट्वीट किया,'जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की कायरतापूर्ण हत्या से गहरा स्तब्ध और सहमा हूं। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और जापान के लोगों के साथ हैं।'
ग्रीक के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस ने उत्तरपूर्वी यूनानी शहर कोमोटिनी में ग्रीस-बुल्गारिया गैस पाइपलाइन के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए आबे की हत्या की निंदा की।
पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज़ मोराविएकी ने आबे के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतक की आत्मा की शांति की कामना की।
क्योटो के निकट नारा शहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय 41 वर्षीय हमलावर ने श्री आबे को नज़दीक से गोली मार दी। श्री आबे को तत्काल निकट के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
स्थानीय मीडिया ने कहा कि हमलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री पर पीछे से गाेलियां चलाई। उस समय वह एकचुनावी जन सभा को संबोधित कर रहे थे।...////...