आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना है मगर इसके दुष्प्रभाव से बचना है :द्रौपदी मुर्मू
20-Sep-2024 10:57 PM 3862
रांची,20 सितम्बर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड से मेरा विशेष लगाव हैऔर यह भगवान बिरसा मुंडा की धरती मेरे लिए तीर्थ स्थल है। राष्ट्रपति ने आज रांची के नामकुम में स्थित राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (आईसीएआर) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप पर भाग लेते हुए कहा कहा कि झारखंड के राज्यपाल कि अपने कार्यकाल के दौरान वह 2017 में इस संस्थान में आ चुकी हैं।हमारे देश के कई राज्यों में लाह का उत्पादन होता है।भारत में लाह का उत्पादन मुख्य रूप से जनजातीय समुदाय के द्वारा किया जाता है।इस संस्थान में लाह के साथ-साथ कई लाह से जुड़े कई उत्पाद किए जा रहे हैं। यह भी गर्व की बात है कि झारखंड में इसका उत्पादन देश के कुल उत्पादन का 55 प्रतिशत है।कौशल विकास के लिए भी प्रशिक्षण आयोजन किया जाता है‌ एसएजी समुह की बहने बहुत मेहनती हैं जो कृषि के साथ अन्य उत्पाद से जुडे हैं।महिलाएं सब्जी उत्पादन करके लाती हैं, मगर उसे फ्रिजिंग करके रखने की जरूरत है ताकि सब्जियां खराब न हो।आज का दौर आधुनिक तकनीक का है इसका इस्तेमाल करना है मगर इसके दुष्प्रभाव से बचना है। अभी भी अनेक क्षेत्र हैं जहां हम और आगे जा सकते हैं। लाह के उत्पादन, सप्लाई चैन और मार्केटिंग में सुधार किया जाए तो हम लाह की खेती में और आगे बढ़ सकते हैं।गांवों में कृषि आधारित भंडारण नीति बनायी जा रही है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी हमारी कृषि एवं उत्पाद कैसे आगे बढ़े, इसके लिए काम करने जरूरत है। मगर आज भी हमारे किसानों गरीबी में जीने को विवश हैं। इस दिशा में काम करने की जरूरत है। सेकेंडरी कृषि इसका विकल्प हो सकता है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और वे गांव में नहीं छोड़ेंगे। सेंकेंडरी कृषि उत्पाद हम बेहतर दिशा में बढ़ सकते हैं। वेस्टेज वस्तुओं को हम रीसाइकलिंग करके उपयोगी एवं मूल्यवान वस्तुएं बना सकते हैं। एक बदाम के छिलके से कैसे वे लाभान्वित हो सकते हैं इसे भी देखने का मौका मिला है।यह संस्थान लाह के साथ गम के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस संस्थान का लाभ अन्य संस्थानों को मिलना चाहिए।यह संस्थान प्रशिक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं राष्ट्रीय कृषि उत्तर पर संस्करण संस्थान के शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भगीरथी चौधरी, केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ, कृषि मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, निदेशक अभिजीत कर, हिमांशु पाठक, उपनिदेशक डा श्याम नारायण झा समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^