आदित्य रॉय कपूर के साथ फिर आशिकी करेगी श्रद्धा कपूर
09-Jan-2025 04:07 PM 8439
मुंबई, 09 जनवरी (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से आदित्य रॉय कपूर के साथ आशिकी करती नजर आ सकती है।मोहित सूरी के निर्देशन में बनी वर्ष 2013 में सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आयी थी। चर्चा है कि अब यह जोड़ी फिर से साथ नजर आ सकती है। चर्चा है कि दोनों जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म में आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी फिर से नजर आ सकती है। स्क्रीनप्ले और कहानी पर मोहित सूरी और उनकी क्रिएटिव टीम काम कर रही है। फिल्म का आधिकारिक ऐलान आनेवाले हफ्तों में किया जा सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^