आदित्य रॉय कपूर स्टारर 'ओम: द बैटल विद इन' 01 जुलाई 2022 को होगी रिलीज
10-Mar-2022 09:51 PM 5317
मुंबई, 10 मार्च (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म 'ओम: द बैटल विद इन' 01 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। आदित्य रॉय कपूर स्टारर 'ओम: द बैटल विद इन' की रिलीड डेट अनाउंस कर दी गई है। इस बात की जानकारी आदित्य ने इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस के साथ शेयर कर दी है। आदित्य ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, “ओम! 1 जुलाई 2022 को दुनिया भर के सिनेमा स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार है। 'ओम: द बैटल विद इन'।” कपिल वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आदित्य के अलावा संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आएंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^