15-Sep-2023 08:08 PM
7509
झाबुआ, 15 अगस्त (संवाददाता) केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आदिवासियों ने हमेशा देश के लिये बलिदान दिया है।
श्री सिंधिया आज जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, टंटया मामा ने देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर किये है। भाजपा आदिवासियों की हितेषी पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी हितेषी मुख्यमंत्री है। आदिवासियों के लिये पेसा कानून को प्रदेश मेें लागू किया है जिसके चलते आदिवासी अपना फैसला गांवों में स्वंय ले सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का पूरे विश्व मेें नाम बढाया है। मोदी के नेतृत्च में देश तेजी से विकास कर रहा है। भाजपा की सरकार प्रदेश और देश का विकास करने वाली पार्टी है।
श्री सिंधियां ने जोबट, रानापुर मेें रोड शो भी किया। जन आर्शीवाद यात्रा आज रात झाबुआ में विश्राम करेगी और इसके बाद यात्रा थांदला और पेटलावद जायेगी।
यात्रा के झाबुआ पहुंचने पर भाजपा उम्मीदवार भानु भूरिया, जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराना, पेटलावद क्षेत्र की पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया सहित कई भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।...////...