आईएलटी20 में खेलेंगे उथप्पा, यूसुफ
19-Dec-2022 10:11 PM 4281
दुबई,19 दिसंबर (संवाददाता) अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके यूसुफ पठान अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) के उद्घाटन सत्र में दुबई कैपिटल्स के लिये खेलेंगे। कैपिटल्स ने सोमवार को यह जानकारी दी। सितंबर में भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले रॉबिन उथप्पा भी कैपिटल्स में शामिल हो चुके हैं। उथप्पा ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा था कि वह अपने जीवन के ‘नये चरण’ की शुरुआत करने के लिये उत्सुक हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^