आईएसएल में ओडिशा एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-0 से हराया
18-Dec-2023 02:37 PM 2371
भुवनेश्वर, 18 दिसंबर (संवाददाता) ओडिशा एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में हैदराबाद एफसी को 3-0 से हरा दिया। रविवार रात कलिंगा स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में ओडिशा की ओर से फिजियन स्ट्राइकर रॉय कृष्णा ने दो गोल दागे। कार्लोस डेलगाडो ने अपने आईएसएल करियर का 21 वां गोल कर ओडिशा के लिए तीसरा गोल किया। हैदराबाद की टीम गोल करने में विफल रही। ओडिशा एफसी का अगला मुकाबला 22 दिसंबर को ईस्ट बंगाल एफसी से होगा। हैदराबाद एफसी 21 दिसंबर को जमशेदपुर एफसी से भिड़ेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^