आईजेयू ने डीए न्यूज़ प्लस चैनल के अचानक बंद होने पर चिंता व्यक्त की
20-Aug-2023 10:55 PM 3329
हैदराबाद, 20 अगस्त (संवाददाता) भारतीय पत्रकार संघ (आईजेयू) ने रविवार को गुवाहाटी स्थित सैटेलाइट समाचार चैनल डीए न्यूज प्लस के बंद होने पर चिंता व्यक्त की और बंद से प्रभावित पत्रकारों तथा अन्य कर्मचारियों को उचित मुआवजा देने का आह्वान किया। आईजेयू के अध्यक्ष के श्रीनिवास रेड्डी और महासचिव बलविंदर सिंह जम्मू ने एक बयान में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और पत्रकारों सहित कर्मचारियों के लिए समान व्यवहार सुनिश्चित करने का आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^