आईपीएल नीलामी में अपना नाम देंगे रूट
22-Nov-2022 09:08 PM 7889
मुंबई, 22 नवंबर (संवाददाता) इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 23 दिसंबर 2022 को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिये होने वाली नीलामी में अपना नाम शामिल करेंगे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूट ने इससे पहले 2018 की नीलामी में भी अपना नाम शामिल किया था लेकिन उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। वह इसके अलावा इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के लिये खेल चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^