आजाद ने विस चुनाव में विकास व प्रगति के लिए वोट करने का किया आग्रह
29-Sep-2024 10:31 PM 6323
जम्मू 29 सितंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने रविवार को जनता से आगामी विधानसभा चुनावों में विकास और प्रगति के लिए वोट करने का आग्रह किया। श्री आजाद ने जम्मू में कई जनसभाओं को संबोधित करते हुए लोगों के बीच एकता और भाईचारे का आह्वान किया। उन्होंने ने कहा,“सालों से राजनीतिक दलों ने दोनों क्षेत्रों को विकसित न करने के बहाने बनाकर विभाजन को एक रणनीति के रूप में इस्तेमाल किया है। इससे संघर्ष हुआ है जबकि सत्ता में बैठे लोग अपने विशेषाधिकारों का आनंद लेना जारी रखते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^