आकार बड़ा होना बजट की सफलता की निशानी नहीं: कांग्रेस
05-Feb-2024 11:00 PM 2265
लखनऊ, 05 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को नेता कांग्रेस विधान मंडल आराधना मिश्रा मोना ने दिशाहीन करार दिया और कहा कि सिर्फ आकार और संख्या में बड़ा होने से बजट विकासपरक नहीं बन जाता। श्रीमती मिश्रा ने कहा बजट का आकार और संख्या बड़ी होना बजट की सफलता की निशानी नही है, क्योंकि पिछले बजट को इसी तरह बड़ा बनाया गया था लेकिन 40 प्रतिशत विभागों ने अपना आवंटित बजट खर्च नही किया, जब पिछले बजट का आवंटन विभाग खर्च नही कर पाए तो बजट को खर्च किए बिना प्रदेश का विकास कैसे हो सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^