आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में दस साल पूरे किये
19-Oct-2022 07:38 PM 2630
मुंबई, 19 अक्टूबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दस साल पूरे कर लिये हैं।आलिया भट्ट ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज हुयी थी।आलिया ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर खुशी जाहिर की है। आलिया ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आज 10 साल हो गए और मैं हर एक दिन के लिए बहुत आभारी हूं। मैं और बेहतर बनने का वादा करती हूं। खूब सपने देखो और मेहनत करो..इस मैजिक के लिए धन्यवाद..प्यार प्यार और सिर्फ प्यार।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^