यूपी चुनावों से पहले अयोध्या, लखनऊ और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालेगी आम आदमी पार्टी
29-Aug-2021 10:30 PM 6485
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के पहले आम आदमी पार्टी ने अयोध्या, लखनऊ और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अयोध्या में यह यात्रा मध्य सितंबर में निर्धारित है। यहां यात्रा कुछ देर के लिए राम मंदिर में भी रुकेगी। वहीं आप नेता संजय सिंह ने बताया कि आगरा में रविवार को और नोएडा में 1 सितंबर को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल होंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि चूंकि देश आजादी के 75 वें वर्ष का जश्न मना रहा है, इसलिए इस यात्रा का उद्देश्य जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ लोगों को एकजुट करना है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ने का एलान किया है। Politics..///..aam-aadmi-party-to-take-out-tiranga-yatra-in-ayodhya-lucknow-and-noida-ahead-of-up-elections-314191
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^