आनंदीबेन ने शहीदों की पत्नियों का किया सम्मान
11-Aug-2023 06:58 PM 8376
लखनऊ 11 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श आनंदीबेन पटेल ने वार मेमोरियल सूर्या सभागार, मध्य कमान कैंट, लखनऊ में देश के वीरगति प्राप्त सैनिकों की पत्नियों-वीर नारियों को सम्मानित करने हेतु आयोजित ‘वीर नारी अभिनंदन समारोह कार्यक्रम‘ की अध्यक्षता की। शहीदों की स्मृति में राज्यपाल जी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राज्यपाल जी ने 29 वीर शहीदों की पत्नियों, माताओं-वीर नारियों को अंग वस्त्र एवं सम्मान राशि के रूप में प्रत्येक को रुपये 11 हजार के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा महिलाओं में कैंसर से बचाव हेतु कमांड अस्पताल लखनऊ के मैमोग्राफी केंद्र का ई-लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने वीर नारियों से हाल-चाल जाना उनसे संवाद स्थापित किया व उनके स्वस्थ, सफल व दीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^