आंध्र में अगले 48 घंटों के दौरान कोहरा छाए रहने के आसार
01-Jan-2024 10:00 PM 6378
अमरावती, 01 जनवरी (संवाददाता) उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में अगले 48 घंटों के दौरान कोहरा छाए रहने के आसार हैं । मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले सात दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में शुष्क मौसम रहने के अनुमान हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में शुष्क मौसम बना रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^