आंध्र प्रदेश में लॉरी वैन की टक्कर में दो लोगों की मौत
01-Aug-2022 09:24 PM 7413
काकीनाडा 01 अगस्त (AGENCY) आंध्र प्रदेश में थल्लारेवु मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग 216 पर सोमवार को वैन और लॉरी में आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आज यहां बताया कि दुर्घटना के समय लॉरी काकीनाडा से अमलापुरम की ओर जा रही थी तथा वैन अमलापुरम से काकीनाडा की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल मायकाम राजू (30) को जीजीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कुडुपुडी रंगा (40) और कुडुपुडी दुर्गाराव (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीजीएच अस्पताल भेज दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^