आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में चार मजदूरों की मौत
13-May-2025 08:08 PM 6749
नरसारावपेट, 13 मई (संवाददाता) आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिला के शिवपुरम गांव में दो वाहनों की भिडंत से खेतों में काम करने वाले चार मजदूरों की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब सात मजदूर पपीते की फसल काटने के लिए जा रहे थे। तभी एक मिनी-बस और लॉरी की भिडंत हो गयी। दुर्घटना में पगडाला सुब्बम्मा, रमना रेड्डी, बोट्टू अंकम्मा और बोट्टू रमनजी की मौके पर मौत हो गई तथा मिनी-बस चालक कादिरी नागेश्वर राव, पगडाला शिवम्मा, कन्नेबोइना नागलक्ष्मी घायल हो गए। घायलों को विनुकोंडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^