आप ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया
15-Oct-2024 08:15 PM 3813
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के पंजाब में पंचायत चुनावों पर रोक लगाने से इनकार करने के फैसले का स्वागत किया। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर ट्वीट कर इसे लोकतंत्र की जीत और पंजाब की भगवंत मान सरकार की जीत करार देते हुये कहा कि यह विरोधियों के लिये झटका है और सबक भी। उन्होंने कहा कि यह आप की भी राजनीतिक जीत है। उच्चतम न्यायालय ने पंचायत चुनावों पर रोक लगाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि राज्य में चुनावों के लिये मतदान शुरू हो चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^