आप सांसद संजय सिंह ने खटखटाया उच्चतम न्यायालय का दरवाजा
03-Nov-2023 11:17 PM 4366
नयी दिल्ली, 03 नंबर (संवाददाता) दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले के एक मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उच्च न्यायालय की ओर से जमानत याचिका खारिज किए जाने के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 20 अक्टूबर को श्री सिंह की याचिका खारिज कर दी थी। आरोपी श्री सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उनके खिलाफ धन शोधन मामले में दर्ज प्राथमिक और गिरफ्तारी मामले में विशेष अदालत और फिर उच्च न्यायालय की ओर से याचिका खारिज होने के बाद शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अधिवक्ता विवेक जैन और रजत भारद्वाज के माध्यम से शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है। सांसद श्री सिंह का आरोप है कि उनके खिलाफ ईडी ओर से की गई यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उनमें कोई सच्चाई नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^