आपातकाल के दौरान लोकतंत्र बचाना सभी का मकसद रहा: कटारिया
25-Jun-2022 09:36 PM 3706
अजमेर 25 जून (AGENCY) राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि आपातकाल के दौरान 14 नवम्बर 1975 को चलाये गये सत्याग्रह में देश के लोकतंत्र को बचाना सभी का मकसद रहा श्री कटारिया आज शाम यहां आपातकाल पर व्याख्यान दे रहे थे। 25 जून को लगाई आपातकाल में दी गई यातनाओं को जेल में बंद सभी ने झेला लेकिन असली हीरो 9वे रहे जिन्होंने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हिन्दुस्तान की जेलों को भर दिया। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को आपातकाल की त्रासदी को बारीकी से समझाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में इन्दिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान हजारों लोगों के परिवारों को तबाह कर जेल में डाला। जेल में बंद कांग्रेस विरोधियों ने 21 माह तक यातनाएं सही। परन्तु आगे चले सत्याग्रह ने लोकतंत्र को बचाने में सफलता पाई और सरकार को झूकना पड़ा। कार्यक्रम में विधायक अनीता भदेल एवं पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^