आरएएस मुख्य परीक्षा सभी संभाग मुख्यालयों पर रविवार से आयोजित होगी
19-Mar-2022 09:24 PM 5647
अजमेर 19 मार्च (AGENCY) राजस्थान लोकसेवा आयोग की राज्य एवं अधिनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (मुख्य) 2021 प्रदेश के सभी सातों संभाग मुख्यालयों पर रविवार से आयोजित होंगी। परीक्षाएं 20 एवं 21 मार्च को संचालित की जाएगी। अजमेर में आयोग मुख्यालय स्तर पर परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए है। परीक्षा 988 पदों के लिए आयोजित की जारही है जिसमें 363 राज्य सेवा तथा 625 अधिनस्थ सेवा के लिए है। आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 के लिए 20 हजार 102 अभ्यर्थी सूचीबद्ध है लेकिन हाल ही में उच्चतम न्यायालय द्वारा एसएलपी निर्णित करने के बाद करीब 243 अभ्यर्थी सशर्त जोड़े गए है। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक परीक्षा गत वर्ष 27 अक्टूबर को आयोजित हुई थी तथा 19 नवंबर को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^