आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक पद्मश्री बाबा योगेन्द्र का निधन
10-Jun-2022 09:26 PM 7007
लखनऊ, 10 जून (AGENCY) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र का आज यहां निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। बाबा योगेंद्र पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य थे तथा उनका लखनऊ स्थित एक अस्पताल मे उपचार चल रहा था। सुबह करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बाबा योगेंद्र कला के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था संस्कार भारती के संस्थापक थे। वह अनेक वर्षों तक इस संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे। बाबा योगेंद्र का जन्म 7 जनवरी 1924 को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुआ था। बचपन में ही वह गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में जाने लगे। इसके बाद गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान उनका संपर्क संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख से हुआ। संघ का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह प्रचारक बने। बाबा योगेंद्र गोरखपुर, प्रयाग, बरेली, बदायूं और सीतापुर में प्रचारक रहे। 1981 में जब संस्कार भारती संगठन बना तब इसका कार्य बाबा योगेंद्र को सौंपा गया। कला साधकों के मन में उन्होंने राष्ट्र भाव का जागरण किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^