आर्मस्ट्रांग हत्या मामले में अन्नाद्रमुक महिला नेता समेत तीन और गिरफ्तार
18-Jul-2024 08:41 PM 5424
चेन्नई, 18 जुलाई (संवाददाता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की हत्या के सिलसिले में सीबी-सीआईडी पुलिस ने विपक्षी अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की महिला पदाधिकारी समेत तीन और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अन्नाद्रमुक की दक्षिण चेन्नई जिले की संयुक्त सचिव मलारकोडी सेकर तथा दो अन्य हरिहरन और सतीश शामिल हैं। इन तीनों को कल रात गिरफ्तार किया था और गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^