आरपीआई की कार्यकारिणी समिति का होगा गठन
04-Apr-2022 10:23 PM 4520
नयी दिल्ली, 04 अप्रैल ( वार्ता ) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( आरपीआई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी के संचालन के लिए 25 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा। सोमवार को यहां आरपीआई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने से जुड़े कई फैसले किए गए जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने को लेकर मंथन हुआ। कार्यकारिणी बैठक में तय हुआ कि 15 जून तक सभी प्रदेशों में सदस्यता अभियान का संचालन होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^