आर्थिक स्थिति बिगाड़ने के लिए कांग्रेस के मंत्री व नेता जिम्मेदार: भारद्वाज
22-Dec-2024 10:53 PM 5704
शिमला, 22 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा है कि कांग्रेस राज में प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है, इसके लिए जिम्मेवार केवल और केवल कांग्रेस पार्टी और उनके नेता हैं। श्री भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा के दौरान कांग्रेस के मंत्री एवं मुख्यमंत्री सवालों से भागते दिखाई दे रहे थे, झूठ बोल कर जनता को लगातार गुमराह कर रहे थे। अब तो मुख्यमंत्री उच्चतम न्यायालय जाने की बात भी कर रहे हैं पर जा क्यों नहीं रहे हैं, यह समझ के बाहर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^