आशुतोष ने सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक
13-May-2024 11:52 PM 6671
नयी दिल्ली, 13 मई (संवाददाता) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री सिंह ने एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, " अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी जी निधन पर उनको विनम्र श्रद्धांजलि। परिवार को ये कष्ट सहने की भगवान शक्ति देना। उनको आपके श्रीचरणों में स्थान मिले। ॐ शांति।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^