आस्था पर प्रहार करते थे विपक्ष के लोग: योगी
14-Mar-2024 06:35 PM 1775
गोंडा 14 मार्च (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने किसी खास विपक्षी दल का नाम लिये बगैर कहा कि भोलीभाली जनता से वोट लेने वाले कुछ लोग चुनाव जीतने के बाद न सिर्फ आस्था पर प्रहार करते थे बल्कि अराजक तत्वों को प्रोत्साहित भी करते थे। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह थॉमसन इंटर कॉलेज ग्राउंड में गुरुवार को 1689.46 करोड़ की 422 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने के बाद श्री योगी ने कहा “ आपके एक वोट ने देश की तकदीर को बदल दिया। पहले आप जिन लोगों को वोट देते थे, उन्हें राम के नाम से भय होता था। राम का नाम लेने में संकोच होता था। आपका पर्व-त्योहार आता था तो वे कर्फ्यू लगा देते थे। अराजकता फैलाते थे, आस्था पर प्रहार करते थे। आपके वोट को आपके खिलाफ प्रयोग करते थे। सुरक्षा व नौजवानों के रोजगार में सेंध लगाते थे। किसानों की खुशहाली को रौंदते थे और व्यापारियों के यहां डकैती डलवाते थे पर आज बेटी और व्यापारी सुरक्षित है। डबल इंजन की सरकार है तो आस्था का सम्मान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^