आतंकियों की गोलीबारी में बिहार के मजदूर की हत्या से नीतीश मर्माहत
12-Aug-2022 07:00 PM 3320
पटना 12 अगस्त (AGENCY) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों के बिहार के रहनेवाले मो. अमरेज की गोली मारकर हत्या किये जाने से मर्माहत हैं। श्री कुमार ने शुक्रवार को यहां कहा कि यह घटना को काफी दुखद है। उन्होंने इस आतंकी हमले में मृत मो. अमरेज के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियम के अनुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को मृतक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^